साफ़-सफ़ाई और कचरा प्रबंधन
तय समय पर डोर-टू-डोर गाड़ी, हर बड़े पॉइंट से रोज़ दो बार उठाव, सफ़ाईकर्मियों की हाज़िरी की निगरानी।
4 सितंबर को आवंटित
पार्षद पद हेतु — वार्ड 46, नगर निगम जयपुर
शिक्षित, ईमानदार एवं संघर्षशील — निर्दलीय प्रत्याशी
सोच नई, उम्मीद नई
साफ़ नीयत, पक्का इरादा — आपके वार्ड का हर काम, मेरा वादा।
न भाजपा, न कांग्रेस — सिर्फ़ आपका वार्ड।
आदर्श आचार संहिता की मौन अवधि लागू है। कृपया अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें। सहायता हेतु: 8619564551।
मैं मुस्कान जगवानी — इसी क्षेत्र की बेटी और बहू। शिक्षा: बी.कॉम। परिवार का सहयोग मेरी ताक़त है, पर फ़ैसले मेरे, ज़िम्मेदारी मेरी, और मेरा नंबर हमेशा आपके लिए खुला।
मैं किसी पार्टी आलाकमान को नहीं, सिर्फ़ वार्ड 46 के लोगों को जवाबदेह हूँ। पाँच साल से हमारी गलियाँ, नालियाँ, पार्क और सुरक्षा जस की तस हैं। इस बार पार्टी नहीं — काम चुनिए।
हर वादा पार्षद के अधिकार के भीतर। कम बोलना, ज़्यादा दिखना।
तय समय पर डोर-टू-डोर गाड़ी, हर बड़े पॉइंट से रोज़ दो बार उठाव, सफ़ाईकर्मियों की हाज़िरी की निगरानी।
गली-वार सूची, प्राथमिकता के अनुसार चरणबद्ध इंटरलॉकिंग, हर काम का बोर्ड — कब शुरू, कब पूरा, कितनी लागत।
मासिक सफ़ाई शेड्यूल, मानसून-पूर्व हर नाले की डी-सिल्टिंग, नियमित फॉगिंग।
हर ख़राब स्ट्रीट लाइट 15 दिन में सुधार, नई लाइटें, वार्ड की एंट्री पॉइंट व बाज़ार पर CCTV।
हर पार्क की मरम्मत सूची — बाउंड्री, लाइटिंग, बुज़ुर्गों के लिए बेंच व वॉकिंग ट्रैक, माली की नियमित हाज़िरी।
निगम की नसबंदी (ABC) व टीकाकरण टीम को वार्ड में नियमित बुलाना, कैटल-फ़्री ज़ोन, हॉटस्पॉट-वार ट्रैकिंग।
चोक पॉइंट की सूची, टूटे मैनहोल कवर बदलना, निचले हिस्सों में स्थायी समाधान की पैरवी — झूठा वादा नहीं।
गायत्री नगर, एसएमएस कॉलोनी, एसएमएस ग्रीन वैली, गजराज विला — किनारे की लाइटिंग, डंपिंग रोकना, फॉगिंग। "सबसे पहले मैं यहाँ आई।"
हर RWA/सोसायटी की लिखित टॉप-5 समस्या सूची ही मेरी प्राथमिकता सूची होगी — हस्ताक्षरित और सार्वजनिक।
टूटी-फूटी सड़कों से दुर्घटनाएँ और परेशानी बढ़ रही है।
गलियों में गंदा पानी जमा होता है, बीमारियाँ फैलती हैं।
समय पर सफ़ाई न होने से गंदगी और बदबू रहती है।
अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था से लोगों की चिंता बढ़ती है।