मुस्कान जगवानी
चुनाव चिन्ह 4 सितंबर को आवंटित

पार्षद पद हेतु — वार्ड 46, नगर निगम जयपुर

मुस्कान जगवानी

शिक्षित, ईमानदार एवं संघर्षशील — निर्दलीय प्रत्याशी

सोच नई, उम्मीद नई

साफ़ नीयत, पक्का इरादा — आपके वार्ड का हर काम, मेरा वादा।

न भाजपा, न कांग्रेस — सिर्फ़ आपका वार्ड।

मतदान करें — 11 सितंबर 2026

आदर्श आचार संहिता की मौन अवधि लागू है। कृपया अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें। सहायता हेतु: 8619564551।

परिचय

मैं मुस्कान जगवानी — इसी क्षेत्र की बेटी और बहू। शिक्षा: बी.कॉम। परिवार का सहयोग मेरी ताक़त है, पर फ़ैसले मेरे, ज़िम्मेदारी मेरी, और मेरा नंबर हमेशा आपके लिए खुला।

मैं किसी पार्टी आलाकमान को नहीं, सिर्फ़ वार्ड 46 के लोगों को जवाबदेह हूँ। पाँच साल से हमारी गलियाँ, नालियाँ, पार्क और सुरक्षा जस की तस हैं। इस बार पार्टी नहीं — काम चुनिए।

  • क्षेत्रमानसरोवर — सेक्टर 9 व 11, गायत्री नगर, एसएमएस कॉलोनी, एसएमएस ग्रीन वैली, गजराज विला, द्रव्यवती बेल्ट
  • शिक्षाबी.कॉम
  • पृष्ठभूमिकोई आपराधिक मामला नहीं
  • मुख्य प्रचारक / प्रस्तावकराजा जगवानी — सचिव, जयपुर बिजली व्यापार संघ • 8619564551

मेरे संकल्प — आपके लिए

हर वादा पार्षद के अधिकार के भीतर। कम बोलना, ज़्यादा दिखना।

साफ़-सफ़ाई और कचरा प्रबंधन

तय समय पर डोर-टू-डोर गाड़ी, हर बड़े पॉइंट से रोज़ दो बार उठाव, सफ़ाईकर्मियों की हाज़िरी की निगरानी।

हर गली में पक्की सड़क और नाली

गली-वार सूची, प्राथमिकता के अनुसार चरणबद्ध इंटरलॉकिंग, हर काम का बोर्ड — कब शुरू, कब पूरा, कितनी लागत।

नियमित सफ़ाई और स्वच्छ वातावरण

मासिक सफ़ाई शेड्यूल, मानसून-पूर्व हर नाले की डी-सिल्टिंग, नियमित फॉगिंग।

सुरक्षित और सशक्त वार्ड

हर ख़राब स्ट्रीट लाइट 15 दिन में सुधार, नई लाइटें, वार्ड की एंट्री पॉइंट व बाज़ार पर CCTV।

पार्कों का पुनरुद्धार

हर पार्क की मरम्मत सूची — बाउंड्री, लाइटिंग, बुज़ुर्गों के लिए बेंच व वॉकिंग ट्रैक, माली की नियमित हाज़िरी।

आवारा कुत्ते व मवेशी

निगम की नसबंदी (ABC) व टीकाकरण टीम को वार्ड में नियमित बुलाना, कैटल-फ़्री ज़ोन, हॉटस्पॉट-वार ट्रैकिंग।

सीवरेज व जलभराव

चोक पॉइंट की सूची, टूटे मैनहोल कवर बदलना, निचले हिस्सों में स्थायी समाधान की पैरवी — झूठा वादा नहीं।

द्रव्यवती बेल्ट की कॉलोनियाँ

गायत्री नगर, एसएमएस कॉलोनी, एसएमएस ग्रीन वैली, गजराज विला — किनारे की लाइटिंग, डंपिंग रोकना, फॉगिंग। "सबसे पहले मैं यहाँ आई।"

आपके सुझाव से वार्ड का विकास

हर RWA/सोसायटी की लिखित टॉप-5 समस्या सूची ही मेरी प्राथमिकता सूची होगी — हस्ताक्षरित और सार्वजनिक।

वार्ड की प्रमुख समस्याएँ

खराब सड़कें

टूटी-फूटी सड़कों से दुर्घटनाएँ और परेशानी बढ़ रही है।

नालियों की समस्या

गलियों में गंदा पानी जमा होता है, बीमारियाँ फैलती हैं।

कचरा प्रबंधन की कमी

समय पर सफ़ाई न होने से गंदगी और बदबू रहती है।

सुरक्षा की समस्या

अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था से लोगों की चिंता बढ़ती है।

जवाबदेही — यही फ़र्क़ है

  • हर सप्ताह एक तय दिन, तय जगह जनसुनवाई।
  • हर मंज़ूर काम की जानकारी वार्ड बोर्ड + WhatsApp ग्रुप पर।
  • शिकायत या सुझाव का जवाब 24 घंटे में — 8619564551।
  • "पार्षद वही, जो गली में मिले।"

वोट कैसे दें

मतदान दिवस11 सितंबर 2026
मतगणना14 सितंबर 2026
आपका मतदान केंद्रवार्ड 46 के बूथ सेक्टर-9 क्लस्टर में (गोखले मार्ग सामुदायिक केंद्र व आसपास)। सटीक बूथ के लिए वोटर पर्ची देखें या 8619564551 पर संपर्क करें।
EVM पर"मुस्कान जगवानी" के नाम के सामने — चुनाव चिन्ह — बटन दबाएँ।
📞 कॉल 💬 WhatsApp